Wednesday, August 26, 2026

TOP NEWS

Vivo T5 5G की...

Vivo T5 5G की भारत में लॉन्च डेट पक्की: 2 सितंबर को देगा...

IRCTC Superfast Ticketing Upgrade:...

भारतीय रेल से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए राहत की बड़ी...

अमेरिका के मोंटाना में...

अंतरराष्ट्रीय डेस्कअमेरिका के मोंटाना राज्य से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली...

नीति आयोग का खुलासा:...

नीति आयोग का खुलासा: देश में 8.7 करोड़ युवा पढ़ाई और रोजगार दोनों...
Homeमध्य प्रदेशदतिया : अभी-अभी होटल में पकड़ाया सेक्स रैकेट, 3 लड़कियों के साथ...

दतिया : अभी-अभी होटल में पकड़ाया सेक्स रैकेट, 3 लड़कियों के साथ 3 लड़के पकड़ाए

होटल में चल रहा था देह व्यापार, अलग अलग कमरों में लड़कों के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ाईं लड़कियां..।

मध्यप्रदेश के दतिया में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारते हुए सेक्स रैकेट पकड़ा है। पुलिस ने होटल के अलग अलग कमरों से तीन लड़कों के साथ तीन लड़कियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। पुलिस युवक-युवतियों को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। होटल में पुलिस की रेड और सेक्स रैकेट के पकड़ाने से शहर के अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

होटल में पकड़ाया सेक्स रैकेट

दतिया शहर के ग्रेट गेलेक्सी होटल में पुलिस ने रेड करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस को मुखबिर व होटल के आसपास रहने वाले लोगों से होटल में संदिग्ध गतिविधियां होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने टीम बनाकर होटल पर छापा मारा तो वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान होटल के अलग अलग कमरों से तीन युवतियों को तीन युवकों के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा है।

युवक-युवतियों से पूछताछ जारी

पुलिस होटल संचालक व संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियों को पकड़कर पुलिस थाने लाई है और वहां पर उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि होटल में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पकड़ी गई युवतियां कहां की रहने वाली हैं फिलहाल इसका भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य होटल व्यापारियों में हड़ंकप की स्थिति है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments